नए भारत की ओर दुनिया हो रही आकर्षित: मुख्यमंत्री

 पत्रकार शुभम मिश्रा ब्यूरो चीफ क्राइम सस्पेंस न्यूज नेटवर्क प्रतापगढ़:-



प्रतापगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रतापगढ़ में मोदी सरकार के नौ साल की विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताया।

हेलीकाप्टर से दोपहर सवा 12 बजे विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुखपाल नगर के पास बनवीर कांछ में जनपद के विकास के लिए 2150 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए नीतिन गडकरी ने कहा कि पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। रामलला की नगरी से काशी समेत महानगरों व राज्यों काे जोड़ने की परियोजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत के विकास की अहम कड़ी यूपी है। यह बहुत गर्व की बात है कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश अब एक आदर्श राज्य बन गया है। कानून व्यवस्था ठीक होने से उद्यमी यहां बराबर निवेश कर रहे हैं। प्रतापगढ़ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में नया भारत बन रहा है। दुनिया इस नए भारत की तरफ आकर्षित हो रही है। डबल इंजन की सरकार यूपी को भी बदल रही है, आने वाले दिनों में दिव्य व भव्य कुंभ होगा। यूपी में कानून व्यवस्था पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनके अनैतिक कार्य पर सरकार ने हर‌ प्रकार से प्रहार किया है, बाकी जनता खुश है। योगी ने  प्रतापगढ़ की कहावत...सौ पढ़ा न एक प्रतापगढ़ा का भी जिक्र किया। इस मौके  पर भाजपा  के राष्ट्रीय प्रवक्ता  शाहनवाज  हुसैन, प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, संस्कार बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता पं विजय मिश्र 'गुरू जी', सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक राजेन्द्र मौर्य, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, विधायक जीतलाल पटेल, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ रचित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।