कानपुर : CAA की जानकारी देने के लिए CM ने की रैली

Ashok Goyal , crime suspense news , buro report




कानपुर नगर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-CAA- 2019,  के संबंध में  आयोजित कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे देश के अंदर किए जा रहे कार्यों की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है| उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी गरीबों के हितों के लिए, किसानों के लिए,  गांव के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं|  रेलवे, हाईवे, वाटरवे के क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य करने के साथ-साथ पूरे देश के विकास के लिए एक से बढ़कर एक कार्य कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगा परिषद की पहली बैठक कानपुर शहर में की| उन्होंने कहा कि मां गंगा हमारी पहचान है मां गंगा के प्रतिबद्धता के लिए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है| उन्होंने कहा कि CAA कार्यक्रम के समर्थन में इतना बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा है यह खुशी की बात है|  उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 एवं 35 ए को समाप्त किया गया और जब गत वर्ष में पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत में अटैक किया तब भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर घुसपैठियों के कैंप को ध्वस्त किया इससे स्पष्ट संकेत है कि भारत की धरती में नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद जड़ से समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही  है | उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा को भी समाप्त करने के  कदम उठाएं हैं| अयोध्या मंदिर  बनने के लिए सैकड़ों वर्षों से चल रहे विवाद का निर्णय कर भारत की न्यायपालिका ने दुनिया में ताकत दिखाई है | उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA के अंतर्गत पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकहिंदू,फारसी, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध को नागरिकता देने का कार्य किया है | उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने का लोकतंत्र में अधिकार है परंतु यदि कोई सार्वजनिक संपत्ति को  तोड़फोड़ कर हानि पहुंचाएगा तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा तथा उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी | देश की आजादी में क्रांतिकारियों की अहम भूमिका रही है| महर्षि अरविंद ने कहा है कि देश का द्रोही होना सबसे बड़ा पाप है और देश के प्रति अपने को समर्पित करना देश का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है| उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में कानून मंत्री और संविधान शिल्पी डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अपने देश के प्रति उल्लेखनीय कार्य किए हैं इसीलिए उन्हें भारत रत्न के रूप में जाना जाता है वह भारत रत्न बनकर अमर हो गए | उन्होंने भारत सुखी देश रहे इसके लिए अनेक कार्य किए हैं| उन्होंने कहा कि  मा0 प्रधानमंत्री जी ने अंबेडकर जी से जुड़े पांच संस्थानों को पंचतीर्थ  घोषित किया है | उन्होंने कहा कि CAA के विरोध में अनेक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं नागरिकता कानून नागरिकता देने का कानून है ,किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है इसमें किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है| यह कानून किसी भी भारतीय हिंदू मुस्लिम आदि  को प्रभावित नहीं करेगा|उन्होंने कहा कि CAA का NRC से कोई संबंध नहीं है मा0 शहरी विकास मंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम CAA-2019 अधिनियम के भ्रम को दूर करने के लिए संबोधित करते हुए कहा इस अधिनियम के अंतर्गत पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध,ईसाई लोगो को नागरिकता दी जाएगी| उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत कई लोगों के द्वारा कई प्रकार के भ्रम फैलाये जा रहे हैं| उन्होंने कहा कि किसी भ्रम में ना पड़े इस अधिनियम के अंतर्गत किसी को कोई नुकसान नही है| बाहरी घुसपैठियों  को रोकने हेतु 1955 में इस अधिनियम को लाया गया था| उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में भारत को आगे बढ़ाने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का निर्णय लिया है तथा कई माध्यमों से प्रयास करके कूटनीति के द्वारा भारत को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है|

मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केसव प्रसाद मौर्या ने नागरिकता संशोधन अधिनियम -CAA 2019 के भ्रम को दूर करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस अधिनियम से किसी का कोई नुकसान नही है इसमें किसी को परेशान होने की जरूरत नही है| उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में ना आएं| उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक लोगों को इस अधिनियम के तहत नागरिकता देने का कार्य किया गया है| उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार "सबका साथ ,सबका विकास"के तहत कार्य कर रही है| उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अनेक कार्य किये जा रहे है| उन्होंने कहा कि मा0प्रधानमंत्री ने नागरिकता संसोधन अधिनियम-(CAA) 2019 का बिल लाकर एक अच्छा कार्य किया है| उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी बिना किसी के भेद भाव के सबके हितों के लिए कार्य कर रहे है| उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने तीन तलाक खत्म करने का भी कार्य किया है| उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने 370 धारा,35 A के हटाने का भी अच्छा कार्य किया है| उन्होने कहा कि CAA अधिनियम नियम को बहुत पहले लागू हो जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि सबके हितों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं|
      इस अवसर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम-(CAA) 2019 के भ्रम को दूर करने हेतु मा0  औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा  राज्यमंत्री  श्रीमती नीलिमा कटियार, मा0 राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अनेक मंत्रियों ने अपने-अपने विचार विमर्श व्यक्त किए | इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया, महापौर श्रीमती  प्रमिला पांडे, श्री सुनील बंसल महामंत्री, विधायक श्री महेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।